पीलीभीत। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसए रोशनी सिंह ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन तीन चरणों में लिए जाएंगे। प्रथम चरण में आवेदन की तिथि दो फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलेगा, जबकि तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि तीनों चरणों में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी प्रक्रिया से बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की आगे की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद