नोएडा। शहर के सीबीएसई स्कूलों में अपने बच्चे के नर्सरी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों को दूसरी लिस्ट में भी मौका मिल सकता है। तमाम बड़े स्कूलों ने पहली लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। इस श्रेणी में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी लिस्ट 3 अक्तूबर को और इंडसवैली की 21 सितंबर के बाद जारी की जाएगी।
दरअसल, सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चों के नामों की सूची जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमिटी और इंडसवैली अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुके हैं। जबकि अन्य स्कूलों में यह प्रक्रिया शुरू होने को है। खेतान पब्लिक स्कूल की पहली लिस्ट 26 सितंबर को जारी होगी। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में नाम वाले बच्चों के एडमिशन न लेने पर वेटिंग लिस्ट के बच्चों को बुलाया जाएगा।
दूसरी ओर रेयान इंरटनेशनल स्कूल में इंट्रेक्शन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्कूल के मुताबिक अक्तूबर के पहले सप्ताह में बच्चों की सूची जारी होगी। साथ ही इसी सप्ताह में दूसरी लिस्ट भी निकाल दी जाएगी। एपीजे की मेरिट 21 सितंबर को आ रही है, लेकिन यहां अभी दूसरी लिस्ट की कोई घोषणा नहीं है। साथ ही फादर एंग्ले स्कूल की पहली लिस्ट मंगलवार को निकल रही है।