फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राकेश टिकैत बोले- शंकराचार्य से बदसलूकी गलत, यह ऋषि-कृषि का देश, MSP पर कही ये बात

Wed, 21 Jan 2026 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह देश ऋषि और कृषि का है, संतों के अपमान से देश पर संकट आएगा।

Register For Event
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था। भारत ऋषि और कृषि का देश है।

विज्ञापन


मान-सम्मान के साथ कराना चाहिए था स्नान
बिलारी में दिए गए बयान में टिकैत ने कहा कि शंकराचार्य को रोकने का तरीका पूरी तरह गलत था। पुलिस को चाहिए था कि मान-सम्मान के साथ उनका स्नान कराती। उन्होंने कहा कि संतों की नाराजगी देश के लिए संकट बन सकती है।

यह भी पढ़ें:UP: 'मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी...', संग्रह अमीन के 1 मिनट 18 सेकंड के आखिरी ऑडियो में चार कत्ल और सुसाइड का राज 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने से बढ़ा विवाद
राकेश टिकैत ने कहा कि चोटी पकड़कर खींचने का जो वीडियो सामने आया है, वह बेहद निंदनीय है। किसी भी संत के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।



एमएसपी गारंटी कानून की फिर उठाई मांग
उन्होंने किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि किसानों को अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाना चाहिए। वर्ष 2021 में सरकार से बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

 टिकैत ने कहा कि देश को आजाद होने में 90 साल लगे थे, लेकिन अब वैचारिक क्रांति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें