फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'मेरा प्यार सच्चा था, उसने ही 12 साल तक धोखा दिया, पैसे ऐंठे', सुसाइड नोट छोड़ युवक ने दी जान

Sun, 26 Apr 2026 12:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव गढ़ी देशराज में चौधरी स्पेयर पार्ट्स के मालिक आयुष ने आत्महत्या कर ली। उसने दो पेज के सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Register For Event
विज्ञापन
आयुष की फाइल फोटो और गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में आयुष (28) ने आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने एक युवती और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। युवती से 12 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

 

गढ़ी देशराज निवासी आयुष बघरा पुलिस चौकी के सामने चौधरी स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान चलाता था। उसने अपने घर में सुबह के समय छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह देर तक बेटे के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर आयुष का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर शव नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें मृतक ने मुजफ्फरनगर निवासी युवती और उसकी मां बबिता भारद्वाज को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
 

मां-बेटी ने दी थी धमकी
परिजनों के अनुसार, आयुष का पिछले करीब 12 वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती मुंबई में नौकरी करती है और इन दिनों अपने घर आई हुई है। आरोप है कि आयुष युवती से शादी करने के लिए कहता, तभी वह और उसकी मां बहाना बनाकर उसे टाल देती थी। वह दोनों उसके भाई का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रही थी। लगातार उसे पैसे लेती रहती थी। दोनों ने कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग में उसकी निजी तस्वीरें ली हुई हैं। मामले को सुलझाने के लिए आयुष ने अपनी मां और भाई को युवती के घर भेजा था, लेकिन वहां उनके साथ अभद्रता की गई। गाली गलौज कर झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। फोटो वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।
 

सुसाइड नोट में लिखा, मां-बेटी को कड़ी सजा दिलाएं 
सुसाइड नोट में मृतक ने आरोप लगाया हैं कि उसे लंबे समय से मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे मांगे जाते थे। सुसाइड नोट के अंत में आयुष ने अपने भाइयों और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने व्हाट्सएप चेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील भी की।

 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
सुसाइड नोट को साक्ष्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। भाई ईशांक की तहरीर पर मां-बेटी व अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
- यतेंद्र नागर, सीओ फुगाना

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: शराब पार्टी कर रहे थे चार बदमाश, तीन ने मिलकर की गैंगस्टर की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें