फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाल कटवाने पर संग्राम: सैलून में भिड़े दो पक्ष, गाली-गलौज के बाद मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 22 Aug 2026 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बघरा में बाल कटवाने को लेकर सैलून पर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।
Register For Event
विज्ञापन
सैलून पर महासंग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के बघरा कस्बे में बाल कटवाने को लेकर सैलून पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दुकान पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सामाजिक माध्यमों पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

विज्ञापन


जल्दी बाल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद
सैदपुरा खुर्द निवासी निशु बघरा स्थित सैलून में एक ग्राहक के बाल काट रहा था। इसी दौरान बघरा निवासी शहजाद अपने बच्चे के बाल कटवाने पहुंचा। शहजाद ने जल्दी बाल काटने के लिए कहा। इस पर निशु ने बताया कि पहले से एक ग्राहक की कटिंग चल रही है और उसके बाद नंबर आने पर बच्चे के बाल काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट मामला: व्यापारियों का एलान, ‘अब आर-पार की होगी लड़ाई, नहीं तोड़ने देंगे मकान-दुकान’

विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद गाली-गलौज, फिर मारपीट
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में गाली-गलौज होने लगी और विवाद मारपीट में बदल गया। सैलून पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में
मारपीट का वीडियो बाद में सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई।

पुलिस ने दोनों का किया चालान
जांच अधिकारी नवनीत यादव ने बताया कि पुलिस ने निशु और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें