फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाम से निजात दिलाने के लिए लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के टाउन हॉल, अंसारी रोड व मालवीय चौक पर जाम लगने के मद्देनजर यातायात पुलिस के पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब सभी वाहन चालकों को मालवीय चौक पर सड़क पार करने के लिए घूम कर जाना पड़ रहा है।
दोपहर के समय होली एंजिल कांवेंट स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के दौरान मालवीय चौक के पास जाम लग जाता है। इस दौरान वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। जाम के कारण अंसारी रोड, टाउन हॉल तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

जाम न लगने देने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। अब से पहले मालवीय चौक पर दुपहिया वाहन डिवाइडर के रूप में खड़ी की गई बेरिकेडिंग के पास बने कट से एक तरफ से दूसरी तरफ निकल जाते थे। जाम लगने का यह भी एक बड़ा कारण था।
विज्ञापन

अब यहां चौक पर यातायात पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया है। जो चौक के पास खड़े होकर वाहनों को कट से न जाने देकर चौक से घूम कर भेज रहे है ताकि जाम न लगे। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे का कहना है कि जाम के मद्देनजर इसी तरह सभी चौराहों पर व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें