फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली में धमाके के बाद जिले में अलर्ट

Tue, 11 Nov 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दिल्ली में बम धमाके के मद्देनजर चेकिंग करती पुलिस टीम फोटो पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में लाल किले के पास कार में बम विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट घोषित किया है। पुलिस व खुफिया विभाग अलर्ट हुआ है। जिले भर में चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली में बम विस्फोट में देर शाम मरने वालों की संख्या 11 हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला पुलिस को अलर्ट किया है। सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी शुरू कराई है। जनपद की सीमा पर भी चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए है।
सुरक्षा के मददेनजर नगर में खुफिया विभाग व थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग शुरू की है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन , शिव चौक पर डॉग स्कवायड व एंटी सबोटॉज टीम ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध दिखाई देने वालों की तलाशी भी ली। पुलिस सुरक्षा के मददेनजर सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें