डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में सपा यूथबिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नईमंडी पोस्ट ऑफिस के निकट एकत्र सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सपा नेता शमशाद अहमद, शलभ गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता पर भार बढ़ा रही है। यूथबिग्रेड के अध्यक्ष विकास गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।