फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल में महिला के मायके वालों को पीटा, पति समेत 34 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में झगड़े की सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों को ससुरालियों ने घेर लिया और उनकी पिटाई की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत 34 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबाबड़ी कृष्णा नगर काॅलोनी निवासी पूनम सिंह ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2018 को भगतपुर थाना के ठिरियादान गांव निवासी दानवीर के साथ हुई थी। सात मार्च को आरोपी पति दानवीर ने उसके साथ मारपीट की थी। सूचना मिलने पर उसी रात करीब 11 बजे पीड़िता की मां अनीता देवी, भाई नवनीत सिंह व अनुराग व अन्य मायके वाले पूनम की ससुराल पहुंच गए।
मायके वालों को देखकर पति भड़क गया और उसने अपने भाई रामबहादुर, श्योनाथ, बहादुर सिंह, सुनील, शिवम, भाभी सुषमा, भतीजी खुशी और दिव्या और 25 लोग बुला लिए। आरोप है कि उन्होंने पूनम की मां, भाइयों पर हमला कर दिया। पीड़ित लोग 112 पर कॉल करते रहे लेकिन पुलिस नहीं आई। किसी तरह पीड़ित लोग अपनी जान बचाकर वहां निकल आए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत नौ नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति दानवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें