फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राेशनी से जगमग होगा हाईवे, लगवाई जाएंगी लाइटें

Fri, 02 Jan 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर से गुजरने वाले हाईवे पर नगर पालिका प्रशासन रोशनी के लिए लाइटें लगवाएगी। इसकी रणनीति बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष और एसडीएम के बीच हुई वार्ता में बनाई गई। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम और पालिकाध्यक्ष के समक्ष अपने सुझाव रखे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम विनय कुमार सिंह के कार्यालय में बिलारी नगर को आकर्षक बनाने के विषय को लेकर हुई वार्ता में नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के अलावा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बिलारी नगर मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बसा है। इस हाईवे से कई जिलों को जाने वाले लोग अपने वाहन लेकर गुजरते हैं। वह चाहते हैं कि बिलारी नगर क्षेत्र में हाईवे का जितना इलाका आता है वह आकर्षक होना चाहिए।
पालिकाध्यक्ष ने वार्ता के दौरान बताया कि नगर में लोनिवि निरीक्षण भवन से लेकर कर्बला मोड़ श्मशान घाट तक हाईवे में बने डिवाइडर पर विशेष रोशनी की लाइटें लगवाई जा रही हैं। इस इलाके में सुबह और शाम विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। तहसील की चाहरदीवारी के निकट पुराने बने खुले शौचालय को हटवाकर बैंक के सामने ट्रांसफार्मर के निकट कवर्ड शौचालय बनवाया जाएगा। तहसील कार्यालय परिसर में नगरपालिका की ओर से दो नए शौचालय बनवाए जाएंगे। हाईवे पर शीतल पेयजल प्याऊ की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम और पालिकाध्यक्ष को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें