मुरादाबाद। छात्रा के भाई ने बुर्का पहनाने के पीछे गहरी साजिश का शक जताया तो खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गईं। शनिवार को टीमें बिलारी पहुंच गई और अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
बिलारी क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के भाई ने पांच मुस्लिम छात्राओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी बहन को नॉनवेज भी परोसा गया है। उसे बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया है। इस मामले में गहरी साजिश है। शनिवार को पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी ने जांच की। टीम ने बिलारी नगर के साहू कुंज और अन्य मोहल्लों में भी जानकारी जुटाई। टीम अपने अपने स्तर से इस मामले का पूरा सच सामने लाने में जुटी है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी छात्राएं चली गईं रिश्तेदारी में
बिलारी। छात्रा को बुर्का पहनाने के आरोपों में घिरीं सहपाठी छात्राएं अपने अपने घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई हैं। पांच छात्राओं में एक बिलारी क्षेत्र के गांव की रहने वाली है जबकि चार छात्राएं नगर के ही मोहल्ले में रहती है और सभी 12वीं की छात्राएं हैं।