कांठ। प्रदेश में प्रस्तावित डिजिटल रजिस्ट्री और फ्रेंचाइजी आधारित रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध करते हुए अधिवक्ताओं ने कमलबंद हड़ताल रखकर इसकी पूरी तरह से विरोध किया और कांठ के रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिवक्ताओं, काबितों, टाइपिस्टों, स्टांप विक्रेताओं और मुंशियों ने अपने-अपने चेंबरों को पूर्ण रूप से बंद रखकर कलमबंद हड़ताल कर समर्थन किया। अधिवक्ता परिसर से एकत्र होकर सभी वकील नारेबाजी करते हुए जु्लूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और यहां स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी करते हुए कार्यालय के बाहर धरना दिया और ज्ञापन साैंपा।ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, डॉ. विनीत नैन, शमशाद हुसैन, चौधरी चरन सिंह ढाका, मोहम्मद अय्यूब, कुमार, साजिद वारसी शामिल रहे। संवाद