ठाकुरद्वारा। पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में ट्रैफिक में बाधक बने डंपरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध खनन में चार डंपर सीज कर दिए गए। जबकि 50 डंपर का एमबी एक्ट में चालान किया गया है।
क्षेत्र के सड़कों पर पूरे दिन डंपर दौड़ते रहते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है और ट्रैफिक बाधित रहता है। डीएम ने सुबह 6:00 बजे के बाद क्षेत्र में उत्तराखंड से खनन कर आने वाले डंपरों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है लेकिन इधर से जाने वाले डंपरों पर कोई रोक नहीं है। जिससे पूरे दिन डंपर सड़कों पर चलते रहते हैं। सुबह करीब सुबह प्रतिबंध समय में उत्तराखंड से कुछ रेत भरे डंपर अलीगंज रोड से ठाकुरद्वारा आ रहे थे। चेकिंग के दौरान उनसे खनन के कागजात मांगे गए तो वे उसके प्रमाण पत्र को नहीं दिखा सके।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि इस पर चारों डंपर सीज कर दिए गए हैं। खनन की कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। डंपरों के खिलाफ यह अभियान एसएसपी के आदेश पर और सी आशीष प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाया गया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर चलने वाले डंपरों को रोककर उसकी चेकिंग की गई। 50 डंपर का एमबी एक्ट में चालान किया गया है।