फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: उत्तर रेलवे चलाएगा छह नई अमृत भारत ट्रेनें, अमृत भारत और वंदेभारत ट्रेनों के रैक लगभग तैयार

Tue, 03 Feb 2026 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रेल बजट के तहत नए वित्तीय वर्ष में अमृत भारत और वंदेभारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तर रेलवे में छह अमृत भारत ट्रेनें प्रस्तावित हैं, जिनसे मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को लाभ मिलेगा। पैसेंजर कोच वाली इन ट्रेनों से कामगार वर्ग को राहत मिलेगी। 
Register For Event
विज्ञापन
रेलवे न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट पर प्रेस वार्ता में कहा कि नए वित्तीय वर्ष में कई अमृत भारत और वंदेभारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों को मुताबिक छह अमृत भारत ट्रेनें प्रस्तावित हैं, जोकि मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को भी सहूलियत देंगी। दिल्ली, अमृतसर, जम्मू से बिहार के लिए दो-दो ट्रेनें चलाने की योजना है।

विज्ञापन


हालांकि इनका रूट अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि पैसेंजर कोच वाली इन ट्रेनों के चलने से कामगार वर्ग को बड़ी राहत होगी। हाल ही में रेलवे ने अमृतसर से हावड़ा तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई है जोकि मुरादाबाद से होकर गुजरती है। रेल मंत्री ने कहा कि हर महीने एक नई ट्रेन की घोषणा की जा रही है।

आसपास के प्रदेशों के मुकाबले उत्तर प्रदेश को रेल के विकास के लिए ज्यादा बजट मिला है। नई दिल्ली से बनारस के बीच घोषित किया गया हाईस्पीड रेल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह मुरादाबाद होकर गुजर सकता है। हालांकि डीपीआर बनने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन

मुरादाबाद-लखनऊ व मुरादाबाद-नजीबाबाद के बीच बनेगी चाहरदीवारी 
मुरादाबाद रेल मंडल में हर दिन औसतन 60 रनओवर रेलवे ट्रैक पर होते हैं। इनमें जनहानि होती है और कुछ स्थानों पर पशु भी ट्रेन की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ और मुरादाबाद से नजीबाबाद तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर चाहरदीवारी बनाने की घोषणा की है। इससे हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। दूसरी ओर से मुरादाबाद से चंदौसी के बीच भी कुछ हिस्सों में चाहरदीवारी की जाएगी। 

विज्ञापन

दो पुलों का होगा पुनर्निमाण, अन्य की मरम्मत 
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव वे बताया कि मंडल में बालावाली-रायसी के बीच और बरेली-लखनऊ के बीच रेलवे के दो पुलों का पुनर्निमाण कराया जाएगा। अन्य कई पुलों की मरम्मत की जाएगी। डीआरएम ने कहा कि मंडल में 19 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। धामपुर स्टेशन बनकर तैयार है। इसके अलावा हापुड़, शाहजहांपुर, रामपुर, चंदौसी आदि स्टेशनों पर तेजी से कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें