फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की नगर शाखा ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को अपना मांग पत्र सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार को मांग पत्र देकर सफाई कर्मचारियों को जून माह में ठंडी वर्दी देने, वर्षा में काम करने के लिए बरसाती वर्दी और जूते देने, संविदा सफाई कर्मचारियों को पूर्ण साप्ताहिक अवकाश देने, सफाई कार्य के लिए सफाई उपकरण और रिक्शा डनलप आदि उपलब्ध कराने, बरसात और गर्मी का मौसम होने के कारण सफाई कर्मचारियों से सिर्फ सुबह की पाली में ही काम कराने की मांग की गई। अधिशासी अधिकारी ने मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र देने वालों में मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नागपाल, महामंत्री राजेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष आकेश कुमार, राकेश हमराही, धर्मेंद्र कुमार व देव सिंह नाशवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें