फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वीआईपी सेवा में लगा दिए गए गोल्फ कार्ट और ई-बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल दरबार में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए प्रशासन ने इलेक्टि्क बस व गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की थी। महीनों तक गोल्फ कार्ट और इ बस सड़कों से गायब रहे। अब सेवा केवल वी-वीआईपी श्रद्धालुओं को देने का आरोप है। देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग व पंडा समाज के लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट व इलेक्टि्रक बस की सेवा केवल वी-वीआईपी के आने पर ही शुरू होती है। आमतौर पर बंद रहती है। जौनपुर के चौकिया से आए उदय नरायण अपनी 90 वर्षीय दादी कलावती को लेकर विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए आए थे। बताया कि न तो कोई गोल्फ कार्ट मिली नहीं इलेक्टि्रक बस जैसे-तैसे पुलिस वालों के सहयोग से माता रानी के दर्शन मिले। वहीं प्रयागराज करछना से आए दिव्यांग बुद्धीधर द्विवेदी ने बताया कि किसी तरह पुलिस के सहयोग से मां विंध्यवासिनी के चौखट पर मत्था टेक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें