नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने रविवार को भरूहना स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पास हो रहे सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से कहा कि 31 अक्तूबर सरदार पटेल की जयंती के पूर्व सुंदरीकरण के कार्य को पूरा कर लें। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, आभा सिंह पटेल, पटेल, अंजना सिंह, सभासद विजय प्रजापति माैजूद रहे रहे।