फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इग्नू अध्ययन केंद्र में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जुलाई तक कराया जा सकता है प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (2778) में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। केंद्र के समन्यवक डॉ. अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कि इग्नू में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम के साथ-साथ विभिन्न डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं एकल विषयों जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश होता है। इग्नू के माध्यम से एक साथ एक डिग्री और एक सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है। अध्ययन केंद्र पर कई रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित हो रहे हैं, जो सीमित फीस में उपलब्ध हैं। ये कोर्स छात्रों को रोजगार प्राप्त कराने में सहायक हैं। इग्नू का महत्व इस वजह से भी है कि यह दूरस्थ शिक्षा के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत शिक्षा से वंचित छात्रों को भी उच्च शिक्षा में अध्ययन का अवसर देता है। उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू के सभी पाठ्यक्रम न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी मान्यता प्राप्त हैं। इग्नू सभी छात्रों को निःशुल्क अध्ययन सामाग्री (किताब) उपलब्ध कराता है। अध्ययन केंद्र-2778 पर प्रवेश के इच्छुक छात्र स्वतः भी विवि की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र 2778 जीडी बिनानी पीजी कॉलेज पर आकर डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शशिधर शुक्ला या डॉ. ध्रुवजी पांडेय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें