आशीष कुमार पेट्रोल लेने के बाद घर गया तो एक हजार जुर्माना लगने की बात बता कर रसीद दिखाया। इस पर पिता ने फटकार लगाई तो आशीष कुमार विषाक्त सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए।
जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन आशीष कुमार को नटवां स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक पर तीन लोग सवार थे। गैपुरा चौकी प्रभारी ने सुबह 11 बजे बाइक सवार दो लोगों का बिना मास्क पर चालान किया। दोपहर तीन बजे युवक ने विषाक्त सेवन किया। परिवार के लोग पहले डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाए, उसके बाद चौकी प्रभारी पर चालान करने का आरोप लगाने लगे। परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
संजय कुमार, प्रभारी एसपी मिर्जापुर