फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्ति पर संकट आने पर स्वयं रक्षा करते हैं भगवान

Sat, 15 Nov 2025 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक के पास खड़े राधा कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चें स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी की न्यू ब्लॉक कॉलोनी के शांति चौराहे पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन कथावाचक नीलांशु दास महाराज ने भरत चरित्र, नृसिंह भगवान अवतार और भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्त पर संकट आने पर भगवान रक्षा करने के लिए चले आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किश्रीमद्भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए मन तृप्त नहीं होता है। उन्होंने हिरणा कश्यप और भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। जिसके प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही भजनों की प्रस्तुति ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके पूर्व कथा की शुरुआत रूपानंद महाराज द्वारा पहले वैदिक मंत्रोच्चार से की गई। इस अवसर पर नारायण नियोगी‚ डा. स्वदेश शर्मा‚ निकांत बाला‚ बबलू विश्वास‚ विकास गोलदार‚ रतन विश्वास‚ प्रतीश शर्मा‚ सुभाष मालाकार‚ कृष्ण कीर्तनीय‚ अमित सरकार, तरुण सरकार आदि का सहयोग रहा।

श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक के पास खड़े राधा कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चें स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें