फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब पर अवैध कब्जों से घरों में घुस रहा पानी, जहरीले सांपों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
खरखौदा के गांव कूड़ी में तालाब पर अवैध कब्जे के कारण गलियों में घुसा पानी (ग्रामीण)
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कूड़ी में तालाब की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के चलते ग्रामीणों को बरसात के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी गांव के रास्तों के साथ-साथ घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराकर अतिक्रमण हटाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीण जिले सिंह, ओंकार सिंह, रोहित, महेंद्र सिंह, कपिल अधाना का कहना है कि गांव के तालाब का क्षेत्रफल काफी बड़ा है, लेकिन तालाब की भूमि पर जगह-जगह अवैध कब्जे होने के कारण उसकी जलधारण क्षमता प्रभावित हो गई है। जलभराव के कारण तालाब और आसपास के क्षेत्र से जहरीले जीव-जंतु निकलकर आबादी में पहुंच रहे हैं। खासतौर पर जहरीले सांपों के घरों में घुसने से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सांप के डसने से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की पैमाइश कराकर उसकी भूमि को कब्जामुक्त कराने, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा तालाब की सफाई और गहरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या केवल बरसात तक सीमित नहीं है, यदि तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें