मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में चल रहे अंडर-14 किक्रेट मैच में सोमवार को एएससी और वीसीए के बीच मैच खेला गया। इसमें वीसीए ने एएससी को 63 रनों से हराया। वीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। इसमें अक्ष बैंसला ने 50, अक्ष ने 21 और समर ने 12 रन बनाए। एएससी की ओर से निखिल ने दो, अंश, अंकित और देव ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएससी की टीम 16.5 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। इसमें निखिल ने 27, गुरुजी ने आठ रन बनाए। वीसीए की ओर से अर्नव ने दो, अक्ष बैंसला ने दो और समर, दीवित, अक्ष ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अक्ष बैंसला (वीसीए) को चुना गया।