फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुरुग्राम में हादसा, मेरठ के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे

Fri, 07 Aug 2026 10:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित वसंत वैली स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार गिरने से मेरठ के किठौर क्षेत्र के दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर बारिश के दौरान दीवार के पास बैठकर आराम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक दयानंद व सूरज, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ फेज-2 इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मेरठ के दो मजदूरों की मौत हो गई। वसंत वैली स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार गिरने से दोनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए। मृतकों की पहचान मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी दयानंद (45) और सूरज (35) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पौधारोपण के काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार वसंत वैली स्कूल परिसर में विस्तार कार्य चल रहा है। इसी के तहत पुराने पेड़ हटाकर नए पौधे लगाने का काम किया जा रहा था। मेरठ से छह मजदूर इस कार्य के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण सभी मजदूर स्कूल की पुरानी इमारत के पास बनी दीवार के सहारे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान करीब तीन बजे नौ इंच मोटी और करीब आठ फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दयानंद और सूरज दब गए। साथियों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रुके दो डीजे और विशाल कांवड़, पुलिस से हुई नोकझोंक

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर में पसरा मातम
गुरुग्राम हादसे की खबर मिलते ही मेरठ के किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मजदूरों के परिवारों में मातम छा गया।

मृतक सूरज के चाचा देवराज के अनुसार, सूरज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे, जबकि दयानंद दो भाइयों में बड़े थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह वे अपने अन्य साथियों अमन, पिंटू, बॉबी और नितिन के साथ नर्सरी और पौधारोपण के काम के लिए गुरुग्राम गए थे।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
एक ही क्षेत्र के दो मजदूरों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें