फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण, विरोध करने पर मां की हत्या, अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा

Thu, 08 Jan 2026 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सरधना के गांव कपसाड़ में मां-बेटी खेत पर जा रही थीं। रास्ते में पारस सोम और उसके साथियों ने रोक लिया। विरोध करने पर मां की हत्या कर दी और युवती का अपहरण करके अपने साथ ले गए। गांव में तनाव है और भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 7
गंभीर रूप से घायल महिला और गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति की युवती रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी 45 वर्षीय मां सुनीता की हत्या कर दी। मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। वहीं घटना के विरोध में भीम आर्मी ने अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
 
विज्ञापन

2 of 7
गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे महिला अपनी बेटी के साथ खेत में काम के लिए जा रही थी। गांव के रजबहे के पास पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी को रोक लिया। युवकों ने बेटी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बलकटी से उसके सिर पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी युवती को जबरन अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन देते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट आई है। शाम करीब साढ़े चार बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 

4 of 7
महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
मौत की सूचना पर गांव में तनाव
महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव कपसाड़ में तनाव फैल गया। अनुसूचित जाति के लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस प्रशासन लगातार गांव में गश्त कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
पांच पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि युवती की बरामदगी और मुख्य आरोपी समेत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
परिजनों को आश्वासन देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने जताया शोक, कार्रवाई की मांग
महिला की मौत के बाद, राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई। समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की मांग करते हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो हम आंदोलन करेंगे।
आज़ाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह ने कहा कि यह घटना न्यायिक दृष्टिकोण से न केवल गंभीर है, बल्कि यह सामूहिक संघर्ष का भी प्रतीक है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।

ये भी देखें...
Meerut: बागपत बाईपास पर रंगदारी और फायरिंग का मामला, सपा-आसपा नेता समेत 10 पर FIR, SC-ST एक्ट भी लगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तोड़ी गई एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भीम आर्मी का हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़
महिला की मौत की खबर फैलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता मोदीपुरम अस्पताल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की और पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें