फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वंदे मातरम के विरोध पर कलराज मिश्र का बड़ा बयान, बोले- विरोध करने वालों को संसद से इस्तीफा देना चाहिए

Wed, 19 Aug 2026 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के अटल सभागार में वंदे मातरम कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वालों को संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को देशभक्त बताते हुए विदेशी ताकतों से सावधान रहने की अपील की।
Register For Event
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने वंदे मातरम के विरोध को लेकर कड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करने वालों को संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी देशभक्त और सकारात्मक सोच वाली है। साथ ही उन्होंने कुछ विदेशी ताकतों पर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की।

वंदे मातरम के विरोध पर तीखी टिप्पणी
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि वंदे मातरम देश की राष्ट्र भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन्हें संसद में बने रहने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ समर्थन जताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा MLA बोले-चाय पकौड़ी खाने नहीं आए, कांग्रेस सांसद का जवाब-खिला कौन रहा है? दोनों को देखती रहीं इकरा हसन

विज्ञापन

नई पीढ़ी को बताया देशभक्त और सकारात्मक सोच वाली
कलराज मिश्र ने कहा कि देश की नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना है और वह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं को देशहित में काम करने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

विदेशी ताकतों के षड्यंत्र से सावधान रहने की अपील
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे प्रयासों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और राष्ट्रहित को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें