फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, लाठियां मारीं, छाती में मारे घूंसे; दो भाइयों और उनकी पत्नियों पर FIR

Fri, 10 Jul 2026 11:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह में रामोतार (62) के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। घर के सामने पशु बांधने को लेकर विवाद था। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रामोतार दिल के मरीज थे। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
रामोतार की फाइल फोटो और गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह में शुक्रवार सुबह मवेशियों को घर के बाहर बांधने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी संदीप उर्फ लालू, प्रदीप उर्फ सोनू और उनकी पत्नियों ने मिलकर 62 वर्षीय बुजुर्ग रामोतार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 

घर में गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मृतक रामोतार पेशे से किसान थे और गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह के निवासी थे। परिवार में पत्नी सोवित्री देवी, बेटे अमित सैनी, अजय सैनी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे अमित के अनुसार, उनके पिता अपने घर के बाहर मवेशी बांधते थे। इस बात को लेकर उनके पड़ोस में रहने वाले संदीप उर्फ लालू, प्रदीप उर्फ सोनू और उनकी पत्नियां पिछले काफी समय से विरोध कर रहे थे और अक्सर गाली-गलौज करते थे। 

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रामोतार घर के बाहर थे। तभी संदीप, उसका भाई प्रदीप और दोनों की पत्नियां वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। बुजुर्ग रामोतार ने जब उन्हें रोका, तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग की छाती पर लात-घूंसों से हमला किया।
 

मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
गंभीर रूप से घायल होने के कुछ समय बाद ही रामोतार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना पर थाना प्रभारी जोगेंद्र सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने संदीप उर्फ लालू, प्रदीप उर्फ सोनू और उनकी पत्नियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 

आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस बल तैनात
पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही मृतक रामोतार के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बुजुर्ग रामोतार हृदय रोगी थे और कुछ दिन पूर्व ही उनके हार्ट के वाल्व पड़े थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- 2027 के चुनाव में महिलाओं को दिए जाएंगे 33 प्रतिशत टिकट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें