मेरठ। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कॉलेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज जीरो माइल लालकुर्ती, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर और एनएएस इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। इसके लिए मंगलवार को प्रशिक्षण भी दिया गया। संवाद