फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाठ्य सामग्री पाकर छात्र-छात्राए खुशी से झूम उठे

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- मानव  उत्थान सेवा समिति द्वारा 150 बच्चों को  पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए चेयरम
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा माता अमृता के जन्मोत्सव पर मिशन एजूकेशन के तहत सोमवार को नगर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 150 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने अतिथियों को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि अध्यक्ष हिटलर त्यागी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है। यह बच्चे एक दिन अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करेंगे। वहीं महात्मा ज्योति बाई, महात्मा आत्मप्रभा बाई के नेतृत्व में 150 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान शशांक राजवंशी, साक्षी माहेश्वरी, महिमा चौहान, दिव्या चौहान, मनीष चौहान, राजेश रॉयल, राजपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, आदेश कपिल व प्रधानाध्यापिका मीतू रानी, दीपिका धारीवाल, गीता रानी, सीमा रानी, सभासद हेम कुमार, संदीप जाटव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें