फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन

Sat, 18 Oct 2025 08:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में संस्कृत भाषा के संरक्षण के दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर के समापन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने की।मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि भाषा के जीवनोपयोगी स्वरूप और उसकी सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश मिश्रा ने भी अपने विचार संस्कृत भाषा में व्यक्त कर उपस्थित जनों की सराहना पाई। संयोजक अवधेश कुमार ने सप्ताह भर चली गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा मंच संचालन भी किया। इस अवसर पर संस्कृत भारती द्वारा एक संस्कृत प्रदर्शनी एवं संस्कृत पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों ने अत्यंत सराहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति नई चेतना और उत्साह का संचार किया। समारोह में शिविर के प्रशिक्षक रंगराजन, अक्षय, डॉ. अनीता, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. डीएस सिंह और डॉ. नीरज आदि उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें