फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में टेक टाइटंस की पांच रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टेक टाइटंस और क्रिएशन स्पोर्ट्स के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें टेक टाइटंस की टीम ने पांच रन से जीत प्राप्त की। टेक टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें आशुतोष ने 41, दीपेश मावी ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में मेहुल और शाकिब ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएशन स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शाकिब ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में रमन ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रमन को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें