उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोडा में खो-खो प्रतियेागिता के शुभारंभ पर खिलाडियो के हाथ मिलवाते अध्
माछरा। पीएम उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा में स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में आयोजित खेलों का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर व मंत्री प्रेमचंद ने किया।
मुख्य रूप से खो-खो, कबड्डी, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद शामिल थी। अलग-अलग खेलों में पीएम श्री बहरोडा, प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बहरोड़ा व शाहजहांपुर आदि स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अलग-अलग स्थान प्राप्त किए। इस दौरान खेल नोडल शिक्षक उमेश कुमार व खेल शिक्षक प्रेमचंद, अभिषेक कुमार, शिव, अमरदीप, विनीत, राजीव, जावेद अली, विरासत अली, नसीम खातून, सुदीप कुमार, पूनम त्यागी, मोहम्मद आरिफ, अमित, संजय, पंकज रानी, मनीषा कपूर, वैष्णव देवी आदि अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।