फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीक्षोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में दीक्षोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित दीक्षोत्सव में चित्रकला, एकल नृत्य, समूह नृत्य और समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक चित्रकला के माध्यम से सभी को प्रभावित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। संचालन एवं आयोजन डॉ. विनीता वर्मा और डॉ. देवासिस राय के निर्देशन में किया गया। निर्णायक समिति में डॉ. बुद्धेश गौतम, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. श्रेया रावत, डॉ. अखिलेश, प्रतिभा शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें