फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए और पौधे रोपित किए

विज्ञापन
मवाना- स्प्रिग डेल्स पब्लिक स्कूल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पौधारोपण करते अतिथि। स्रोत : स
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए और विद्यालय में पौधे भी रोपित किए। मुख्य अतिथि चेयरमैन अखिल कौशिक, ब्लॉक प्रमुख योगेश प्रधान, नितिन पोसवाल, खुशबू उपाध्याय, अंशु चावला, सुनील पोसवाल, प्रदीप त्यागी, ऋषिपाल रहे। पोस्टर प्रतियोगिता दो भागों में कराई गई। विजेता प्रतिभागियों में कक्षा नौ से वर्णिका रस्तोगी ने प्रथम, आर्तिका रस्तोगी ने द्वितीय, भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वीं से हर्षिका ने प्रथम, रिमिका ने द्वितीय, वंशिका प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर व आसपास अतिथियों, विद्यार्थियों ने पौधे रोपित किए। इस मौके पर खुशबू उपाध्याय, अंशु चावला, प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें