सदर तहसील में चल रहे किसानों के धरने पर पहुंचकर सपा नेताओं ने दिया समर्थन
पांचली में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में चल रहा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पांचली में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में सदर तहसील में चल रहे भाकियू (इंडिया) के धरने पर सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, प्रदेश सचिव सुभाष यादव ने पहुंचकर समर्थन दिया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा ठीक नहीं है। सपा हर तरह से किसानों के साथ है। किसी कीमत पर सरकारी जमीन पर पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा चाहे धरना प्रदर्शन क्यों न करना पड़े। लखनऊ तक मांग उठाई जाएगी। इस संबंध में वह जल्द ही अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की तैयारी करेंगे।
इस मौके पर रामपुर के जिलाध्यक्ष बाबू अली खान ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि जिस दिन भी आदेश होगा मजबूती के साथ हजारों कार्यकर्ता के साथ मेरठ सदर तहसील पहुंचने का कार्य करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा ने कहा कि संगठन की ओर से 27 नवंबर को तहसील में पंचायत की जाएगी और 28 को कई पदाधिकारी अनशन पर भी बैठेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संगठन दीपक राणा, राष्ट्रीय महासचिव अमित भड़ाना, संगठन मंत्री अनिल प्रधान, मोहित बैसला रा आनंद विकल, धर्मपाल सिंह आदि रहे।