मेरठ। भारत विकास परिषद अभियंता शाखा ने शनिवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वा महावीर में संपन्न किया। कार्यक्रम के बाद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सोहित और कुनाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में देवनागरी इंटर कॉलेज के आदर्श और मानवीय प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, एसएन बंसल, एके मित्तल, आरपी गुप्ता, नवनीत, एसके अग्रवाल, आरके अग्रवाल, एचसी अग्रवाल, बीना अग्रवाल, उमा अग्रवाल, माया गुप्ता और वंदना जैन उपस्थित रहीं।