फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चर्चों की सुरक्षा, शोभायात्राओं पर रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस को लेकर डीआईजी ने कप्तानों को जारी किए निर्देश, डयूटी में लगे 24 राजपत्रित अधिकारी व 1207 पुलिसकर्मी
विज्ञापन

रेंज में 60 चर्च, मेरठ में सबसे अधिक 31
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रिसमस-पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी कप्तानों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने स्थानीय प्रशासन, आयोजकों, स्वयंसेवकों एवं अन्य विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि क्रिसमस डे पर रेंज में पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 59 निरीक्षक, 239 दरोगा, 312 महिला पुलिसकर्मी, 218 होमगार्ड/पीआरडी और एक कंपनी पीएसी की डयूटी लगाई गई है। रेंज में 60 चर्च है। जिसमें मेरठ में 30, बुलंदशहर में 14, बागपत में आठ, हापुड़ में छह चर्च हैं। मेरठ में एक शोभायात्रा प्रस्तावित है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शांति के साथ करवाने के निर्देश दिए है। रेंज में 63 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें मेरठ में 31, बुलंदशहर में 17, बागपत में आठ, हापुड़ में सात कार्यक्रम प्रस्तावित है। रेंज में शांति समिति की 86 बैठकें हो चुकी हैं बाकी में भी कराने के लिए कहा गया है। चर्चों, शोभायात्राओं एवं कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश-निकास व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें