फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी ब्लू ने यंग्स जूनियर को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में हॉकी लीग के दौरान बृहस्पतिवार को एक मैच खेला गया। यह मैच एसडी ब्लू और यंग्स जूनियर के बीच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 2-0 से मैच जीता।
मैच के हाफ समय तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इसके बाद एसडी ब्लू के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से 42वें मिनट में और 46वें मिनट में मयंक ने गोल किया। इस तरह टीम को 2-0 की बढ़त मिल गई। यह बढ़त अंत समय तक बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यंग्स जूनियर टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि लीग में अगला मैच शुक्रवार शाम पांच बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें