फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत से पहले आ गई मौत: नमाज से पूर्व वजू करते समय बिगड़ी शख्स की तबीयत; गिरते ही दम तोड़ा, परिवार में मातम

Mon, 12 Oct 2026 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय शराफत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीछे की ओर गिर पड़े। परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शराफत की मौत से परिवार में मातम छा गया।

Register For Event
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय शराफत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीछे की ओर गिर पड़े। परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शराफत की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

वजू करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
गांव निवासी शराफत रविवार को नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए थे। नमाज से पहले वजू करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह पीछे की ओर गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
शराफत की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन

छह भाइयों में सबसे बड़े थे शराफत
ग्राम प्रधान हरीश चौधरी के अनुसार, शराफत छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है। परिवार की जिम्मेदारी शराफत के कंधों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें