फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र में तेज हुआ सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेना करवा रही निर्माण, अफसरों ने कुछ दिन पहले किया था दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी के तहत आने वाले कंकरखेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी शराब फैक्टरी वाली सड़क को अब सेना बनवा रही है। इससे लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।
प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खराब स्थिति के कारण लोग बेहद परेशान थे। कई बार शिकायतें मिलने के बाद अब सेना ने इस सड़क को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। यह क्षेत्र छावनी परिषद के अंतर्गत आता है। इसलिए सेना के निर्देश पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को तेज गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा और डिप्टी जीओसी संजीव कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया था। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें