फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति सूचक शब्दों को हटवाना सराहनीय कदम : विजय राघव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाति सूचक शब्दों को हटवाने के मुख्यमंत्री के आदेश का क्षत्रिय समाज और किसान मजदूर संगठन ने स्वागत किया है। संगठन के लोगों ने बुधवार को कंकरखेड़ा स्थित कार्यालय पर बैठक कर इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के विजय राघव ने कहा कि उनकी ओर से परतापुर गंगोल रोड पर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर जातिसूचक शब्द लिखे जाने का विरोध किया गया था। इसे लेकर कलेक्ट्रेट में भी संगठन की ओर से प्रदर्शन कर सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया था। अब मुख्यमंत्री ने भी जाति सूचक शब्द हटाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद परतापुर गंगोल रोड से भी वह बोर्ड हटा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए सीएम का धन्यवाद जताया है। जातीय टकराव देश, समाज और हिंदुत्व के लिए खतरनाक है। महापुरुषों का सम्मान सभी जाति सभी वर्गों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम की ओर से यह निर्णय सही समय पर लिया गया है इससे टकराव की स्थिति नहीं होगी। बैठक में उत्तम राणा, देवराज सिंह सोम, राजेंद्र चौहान, पंकज राणा, आनंद सिंह, चंद्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें