फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी : नौशाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के जिला कार्यालय पर आयोजित मंडलीय बैठक में मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फूलबाग कालोनी स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर आयोजित मंडलीय बैठक में पार्टी सुप्रीमों मायावती द्वारा लिए गए निर्णयों का संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 2027 के विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखकर ही विधानसभा के सभी सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन होगा। संगठन में सभी धर्म जाति के लोगों का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह संदेश सोमवार को फूलबाग काॅलोनी स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर आयोजित मंडलीय बैठक में पूर्व एमएलसी एवं मेरठ, बरेली, कानपुर के मंडल प्रभारी नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार धरातल पर मजबूत संगठन की जरूरत है। मेरठ, आगरा, अलीगढ़ के प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी के सदस्य बनाने का कार्य जारी रहना चाहिए। उन्होंने उप्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। यूपी में बसपा शासनकाल की याद दिलायी। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में जीत हासिल करके यूपी में बसपा की सरकार बनानी है। बैठक में सतपाल पेपला, ओमप्रकाश कश्यप, मेघनाद, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव,दिनेश काजीपुर, शाहजहां सैफी एडवोकेट, डॉ कमल सिंह राज, एके कर्दम, परवेज आलम, लखमी सिंह, मनोज जाटव, आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें