मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को किसानों को निशुल्क दलहन बीज का वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार की योजना के तहत मिनी किट उर्द और मूंग के लिए चयनित किसानों को ई-लाटरी के माध्यम से लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वितरण से पूर्व 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक बुकिंग कराई गई थी। अब ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। ब्यूरो