फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। यूजीसी बिल के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते क्षेत्र के युवक। संवाद - फोटो : प्रयागराज जा रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को गौरीगंज में रोकते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सरधना। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम उदित नारायण सेंगर को सौंपते हुए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जगपाल सोम और शिवा सोम ने किया। उनका कहना था कि यूजीसी के नए नियम पूरी तरह जनविरोधी हैं और इनसे समाज में जातिगत खाई और गहरी होगी। इसके चलते शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और विद्यार्थियों के भविष्य को खतरा होगा। इस अवसर पर अरविंद प्रताप, नितिन चांदना, पीयूष त्यागी, मोहित राणा, राजीव त्यागी, निशु, कुणाल, भूरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें