फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित विद्यालयों में दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। मेरठ में यह परीक्षाएं छह जनवरी से 16 जनवरी तक चलेंगी। इसके लिए प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी और उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शी ढंग से कराई जाएं। छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए यह प्री-बोर्ड महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए इसका गंभीरता से आयोजन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें