मेरठ। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जनहित फाउंडेशन ने 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान के तहत मंगलवार को श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली। अनीता राणा ने सभी बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। हम सब ने यह ठाना है, भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है...हम बेटियां अभी पढ़ेंगी, विवाह की सूली नहीं चढ़ेंगी...जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। रीटा को दौराला ब्लाॅक की कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि अगर कहीं भी बालक या बालिका के विवाह की जानकारी मिलती है तो तुरंत जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। जनहित फाउंडेशन की अनिता राणा ने कहा कि जिला प्रशासन बाल विवाह के खात्मे की दिशा में बढ़-चढ़कर प्रयास कर रहा है। इस दौरान सुनीता, मनीषा राणा, पूजा, शालिनी, कल्पना, ममता आदि मौजूद रहीं। संवाद