फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ की टीम स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्थानीय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। टीम ने न केवल आपदाओं से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी बल्कि मॉक ड्रिल के माध्यम से सजीव प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम के प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा के समय घबराहट के बजाय सूझबूझ और सही जानकारी से जानमाल की हानि कम की जा सकती है। उन्होंने भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान चुनने, खुले मैदान में जाने, मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लेने और अफवाहों से बचने जैसे उपायों पर जोर दिया। हस्तिनापुर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को देखते हुए टीम ने बाढ़ के समय ऊंचे स्थानों पर जाने, आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने की विधियां भी सिखाई गईं, जैसे चोट लगने, बेहोशी, रक्तस्राव और डूबने की स्थिति में तत्काल सहायता। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ की टीम स्रोत संवाद

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ की टीम स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें