फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाकः कोर्ट जाने वाली पहली महिला ने पीएम मोदी से मांगा हक

Sun, 19 Mar 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दारुल उलूम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली महिला ने उठाया मुद्दा, बोली आतिया साबरी, चुनाव जीतने के बाद अब पीएम से है उम्मीद
Register For Event
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक के मामले में केंद्र सरकार के तीन मंत्रालयों और इस्लामिक तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम देवबंद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली आतिया साबरी ने प्रधानमंत्री से इस मामले में दखल देने की मांग की है। आतिया का कहना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया और पार्टी को चार राज्यों में बड़ी जीत मिली है। अब उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के समर्थन का दावा किया था। यही कारण है वोट देने के बाद उन्हीं महिलाओं ने भाजपा को उनका वादा याद दिलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब भाजपा के सामने इस वादे को निभाने की चुनौती हो सकती है। दरअसल, दो बेटियों को जन्म देने के कारण तलाक का दंश झेल रही आतिया साबरी अपनी लड़ाई को न्यायालय में लड़ रही है। उनका दावा है कि चुनाव में भाजपा के किए वादे पर एतबार कर उन्होंने वोट दिया। अब केंद्र सरकार अपने वादे को पूरा कर तीन तलाक पर कानून बनाए। वह इस मामले में जारी होने वाले फतवों पर भी रोक की मांग करती हैं। आतिया का कहना है कि तीन तलाक के नजरिए को देखते हुए मैंने भाजपा को वोट दिया है।
विज्ञापन

पति ने कागज पर लिखकर दिया था तलाक

अातिया
सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आली, तेली वाला चौक निवासी आतिया को दो लड़कियां पैदा होने के कारण उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद उसके पति वाजिद ने एक कागज पर तीन तलाक लिखकर उसे बिना जानकारी दिए देवबंद दारुल उलूम से फतवा जारी कराकर उसे मान्य करा लिया। दारुल उलूम को पति ने पूरी और सही जानकारी भी नहीं दी, जबकि दारुल उलूम ने अधूरी जानकारी पर ही फतवा जारी कर दिया, जो गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें