फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ी गर्माहट, सुबह-शाम कुछ दिन रहेगी ठंड

Thu, 12 Feb 2026 11:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फरवरी का महीना आधा होने को है। ऐसे में मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। दोपहर के समय तेज धूप अब चुभने लगी है। वहीं दिन में चल रही तेज हवा के कारण प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है। 
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रूप से बदल गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। आसमान के साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिन में गर्माहट का अहसास हो रहा है, हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन

 

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी तेज हवाएं चलती हैं तो कभी हवा के शांत होने से तापमान में वृद्धि होती है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। दिन में जहां तेज धूप से हल्की गर्माहट रहेगी, वहीं सुबह और रात में ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन महसूस की जा सकती है।
 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है। तेज हवाएं वातावरण में मौजूद धूल कणों और अन्य प्रदूषकों को उड़ा ले जाने में सहायक होती हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। यह उन शहरों के लिए एक राहत की खबर है, जहां प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें