फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत, इधर-उधर ढूंढता रहा परिवार, सीसीटीवी देखकर निकाला शव

Fri, 28 Aug 2026 01:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सिवालखास में गुलबहार का बेटा ज़ैन घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह खुले नाले में गिर गया। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मासूम की मौत पर मां का रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ गुस्सा है।
Register For Event
विज्ञापन
ज़ैन की फाइल फोटो और खुला नाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिवालखास कस्बे में नगर पंचायत की घोर लापरवाही के कारण डेढ़ साल के मासूम की खुले नाले में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है और पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

घर के एकत्र गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कस्बा निवासी गुलबहार का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद ज़ैन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास खुले नाले में जा गिरा। जब बच्चे का काफी देर तक पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि मासूम नाले में गिर गया है।
 

तुरंत नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। मासूम ज़ैन को मृत अवस्था में बरामद किया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है। सड़कों और गलियों के पास बने ये खुले नाले आए दिन बड़े हादसों को दावत देते रहते हैं। आज इसी लापरवाही के कारण एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कस्बे के सभी खुले नालों को तत्काल ढकवाने की मांग की है।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता और बेटा घायल; राखी बांधने जा रहा था परिवार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें