फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में

Tue, 13 Jan 2026 08:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। ऑनलाइन और व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग का खुलासा हुआ है।

Register For Event
विज्ञापन
मेरठ में स्पा सेंटर पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल और गढ़ रोड बने निशाने पर
पुलिस टीम ने शॉप्रिक्स मॉल, मंगल पांडे नगर स्थित दो स्पा सेंटरों और गढ़ रोड पर संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार महिला संचालिकाओं समेत कुल 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया।

व्हाट्सएप और ऑनलाइन बुकिंग का खुलासा
जांच में सामने आया है कि इन स्पा सेंटरों की बुकिंग व्हाट्सएप और ऑनलाइन माध्यम से की जा रही थी। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक तस्वीरें, संदिग्ध रजिस्टर और कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जांच जारी, आगे हो सकती है कार्रवाई
पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। बरामद दस्तावेजों और मोबाइल डेटा की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें